हल्द्वानी। गुरुवार सुबह तेज तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तूफान के चलते जहां कई जगह पर विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं तो वही लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विशालकाय पेड़ के गौशाले पर गिरने से एक गाय सहित तीन बकरियों की मौत हुई है.
बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह तेज आंधी के चलते बिंदुखत्ता के रावत नगर प्रथम में एक किसान की गौशाला के ऊपर पेड़ गिर जाने से 4 जानवर मौत के मुंह में समा गए हैं। गौशाला गरीब किसान हरीश राम पुत्र मोहन राम की थी. घटना में एक
दुधारू गाय, तीन बकरी दबकर मर गई हैं जबकि कई अन्य जानवरों को बचा लिया गया है. जानवर के मौत के बाद गरीब किसान ने मुआवजे की मांग की है किसान हरिराम का कहना है कि पशुपालन ही उसका मुख्य जरिया है तूफान के चलते घर के पास विशालकाय पेड़ कच्चे गौशाला पर जा गिरा . घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है. पेड़ गिरने से गौशाले को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह आई आंधी तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. तेज हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में कैद हैं जगह-जगह पर विद्युत व्यवस्था बाधित हो चुकी है.

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !