
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
जनपद हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार दोनो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सलारू गांव निवासी सहेंद्र पुत्र प्रकाश अपने दोस्त मनोज पुत्र सतपाल के साथ बाइक पर गुरुकुल नारसन किसी काम के लिए आए थे।जैसे ही यह लोग गुरुकुल से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के समीप ब्रह्मपुर गांव निवासी भी दो युवको को वहां पर खड़े हुए देख उनके पास रूक गये इसी दौरान पीछे से आई दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि इस हादसे में मनोज पुत्र सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर अस्पताल डॉक्टरों ने सहेंद्र को भी मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस हादसे में सुमित और राहुल घायल है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।प्रथम दृष्यता सड़क हादसे का कारण तेज रफ्तार ही बताया जा रहा है।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री