उत्तराखंड में यहाँ हुआ स्पेशल 26 जैसा कांड, क्राइम ब्रांच का अफसर बता परिवार को बंधक बना लाखों के जेवरात, नकदी और स्कूटी लेकर हो गए बदमाश फरार……
देहरादून: विकासनगर में सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये, लाखों के आभूषण लूटे और स्कूटी ले कर फरार हो गए। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। चारों आरोपी कारोबारी की स्कूटी पर फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए।
थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश खुशहालपुर में कारोबारी फुरकान अहमद के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। इस दौरान फुरकान, उनकी पत्नी, भतीजा, भतीजी और दो बेटियां बरामदे में सोए हुए थे। सभी बदमाश तमंचे दिखाकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर परिवार के सभी लोगों को घर के एक कमरे के भीतर ले गए।
बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और फुरकान को नशा कारोबारी और बदमाश बताकर धमकाने लगे। कहा कि तेरी रोजाना की 50 हजार की आमदनी होती है। तेरे घर में लाखों के गहने और नगदी होने की सूचना है। बदमाशों ने गद्दे और सोफे के सीट भी फाड़ दी। बदमाशों ने फुरकान की पत्नी को छोड़कर सभी के हाथ बांध दिए। उसके बाद छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर।
फुरकान की पत्नी को तिजोरी वाले कमरे में चलने के लिए कहा। तिजोरी खोलने के बाद बदमाशों ने उसमें से करीब 80 हजार की नगदी और आभूषण निकल लिए। उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फुरकान अहमद की स्कूटी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, सीओ विकासनगर भास्कार लाल शाह और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित कारोबारी में पुलिस को लूट की तहरीर दी है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की