
गर्व की बात है कि पिछले एक दशक से मृत्यु के पश्चात अपनी देह का दान करने में लोगों की रुचि बढ़ रही है। मृत्यु के बाद हमारा नश्वर शरीर किसी ना किसी रुप में काम आएगा, ऐसी नि:स्वार्थ सोच ने देहदान करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की है। साथ ही यह विचार भी आता है कि क्या हमारे इस मृत शरीर का उपयोग अच्छे कार्य के लिए किया जाएगा? अगर मृत्युपरांत इस नश्वर शरीर को अग्नि के सुपुर्द नहीं किया गया तो हम मोक्ष के भागी होंगे भी या नहीं? क्या हमारे हिन्दू-धर्म में देहदान करना मान्य है? अंतिम-क्रिया किये बिना मृतक के मृत्युपरांत कर्मकांड किस प्रकार संपन्न होंगे? कहीं हम देखा-देखी तो देहदान का संकल्प नहीं ले रहे हैं? ऐसे बहुत सारे प्रश्न हैं जिनके उत्तर हमारे मन में उमड़ते रहते हैं।लेकिन इन सब भ्रान्तियो से उपर उठकर देहरादून मे रहने वाली श्रीमति लक्ष्मी अग्रवाल और उनके पति श्री सूरज प्रसाद अग्रवाल ने इस महानतम दान “देहदान ” का संकल्प लिया आपको बता दे किअवकाश प्राप्त शिक्षिका ने अपने जन्मदिवस पर ये फैसला लिया नेत्र,अंग,देहदान का संकल्प* केंद्रीय विद्यालय नम्बर 1 सालावाला से अवकाश प्राप्त शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल ने आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने पति श्री सूरज प्रशाद अग्रवाल जी के साथ अपने नेत्र,अंग,देहदान का संकल्प लिया। श्रीमती विजयलक्ष्मी जी भारत विकास परिषद की क्लेमनटाउन शाखा की भी पूर्व अध्यक्षा भी रही हैं। समाज सेवा में अग्रणी शिक्षिका की ये सोच की जीते जी भी बच्चों को पढ़ाया व मृत्यु बाद भी उनकी देह बच्चों की पढ़ाई के काम आये इसी सोच के साथ इन दोनों ने आज ये सँकल्प लिया।

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!