
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
राजपुर थानाक्षेत्र के नागल के पास एक दुकानदार के उधार देने से इन्कार करने पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक धीमान निवासी नागल हटनाला के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि घटना एक सप्ताह पहले की है। कुल्हान सहस्रधारा रोड निवासी विनीत मित्तल अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान कुछ युवक आए और उधार सिगरेट मांगने लगे। इस दौरान दुकानदार के इन्कार करने पर युवकों ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति