
कहावत है की पुलिस और प्रेस पर जब चाहो इल्जाम लगा दो क्योंकि ये दोनों जब भी कोई काम करते है तो उसमे एक पक्ष के खिलाफ कार्यवाही होती ही है और जब पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है तो दबंग को दर्द होना लाजमी है इसके बाद किसी भी छूट भैये नेता के साथ मिल कर ज़िंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते है कुछ ऐसा ही नज़ारा नैनीताल जिले के कप्तान के खिलाफ भी देखने को मिला दरअसल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा अपने कठोर निर्णय को लेकर काफी चर्चें रहते हैं। जिस पर उनकी समाज सेवा के प्रति यहीं इमानदारी कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।दरअसल IPS मीणा के दबंग और निडर कार्यशेली के चलते कुछ लोग परेशान हैं, इसलिए उन्हें टारगेट कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अब एक ऐसा ही मामला कल देखने को मिला है। जब कल विधायक बंशीधर भगत विधायक किसी मामले को लेकर धरने पर बैठे थे। जिसमें भी लोग पुलिस कप्तान को निशाना बना रहे थे। लेकिन वहीं विधायक के इस वीडियो संदेश में साफ हो गया कि उन्हें पुलिस से कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमे विधायक पूरे मामले को विस्तार से बता रहे है यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे स्पष्ट होता है की एसएसपी नैनीताल को बे वजह बदनाम किया जा रहा है

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति