
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के पुलिस कार्मिकों को अपनी दैनिक ड्यूटी के अलावा मानवतावादी कार्य करने हेतु भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि विगत दिनों से बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर में श्रीमती मंजू देवी निवासी नारायणबगड़ जनपद चमोली भर्ती है जिनका हिमोग्लोबिन कम होने के कारण चिकित्सकों द्वारा परिजनों को शीघ्र AB नेगेटिव ब्लड उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया। परिजनों द्वारा AB नेगेटिव ब्लड ग्रुप व्यक्ति की काफी तलाश की गयी लेकिन यह ब्लड ग्रुप रेयर होने के कारण परिजनों को ब्लड डोनर व्यक्ति नहीं मिल पाया। उनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी ब्लड डोनेट करने करने हेतु मैसेज प्रेषित किया गया। इस मैसेज को देखते ही पौड़ी पुलिस के एलआईयू कार्यालय पौड़ी में नियुक्त मुख्य आरक्षी प्रदीप नौटियाल ने तुरन्त बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचकर बीमार मंजू देवी को 01 यूनिट AB नेगेटिव ब्लड डोनेट किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस का आभार प्रकट किया गया। तभी किसी ने कहा है
जीना तो है उसी का जिसने ये राज जाना । है काम आदमी का औरो के काम आना।।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने की आपातकालीन बैठक,बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा शिकायती पत्र.!
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार