
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत सिमलासग्रांट मे पूर्व सैनिक संगठन एवं राज्य किसान सैनिक एकता मंच की ओर से पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता,स्कूली बच्चों, नगर पालिका परिषद और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर औषधिदार और छायादार लगभग 150 पौधों का पौधारोपण किया और स्वच्छता की अपील की! बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व की प्रकृति के संरक्षण को लेकर दिशा दी है मां के नाम पर समाज और हमारी भावी पीढ़ी को प्रकृति का उपहार देने की यह पहल देश में जन आंदोलन का स्वरूप ले रही है भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि प्रगति ने हमें बहुत कुछ दिया है और हमें भी प्रकृति को देने की आवश्यकता है “एक पेड़ मां के नाम अभियान” हमें यह अवसर देता है कि प्रकृति के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी निभाए, उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भी वृक्ष पूजनीय है वह हमें जीवन जीने के लिए अति आवश्यक आक्सीजन प्रदान करते हैं हम सभी आगे आए हैं और एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करें! कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, सिमलास ग्रांट प्रधान पूजा पाल,प्रदेश संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, प्रदेशसंगठन सचिव दरपान बोहरा, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल, नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन रावत,सूबेदार विनोद पाल,सुभाष पाल,हरीश कन्याल,उदय चंद पाल,जरनेल सिंह,अशोक वर्मा,एस एस मठारू,बिरेन्द्र रावत,सुन्दर लोधी, प्रेम पंचाल, खेम चंद लोधी, नरेन्द्र बोहरा आदि मौजूद रहे!

More Stories
गुमशुदगी की सूचना पर तुरंत एक्शन में आई कोटद्वार पुलिस, 24 घंटे में लुधियाना से महिला व मासूम को खोज निकाला,पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई लाई रंग, सीसीटीवी एवं सर्विलांस की मदद से महिला व बच्चे को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला द्वारा कुम्भ मेला वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया, मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को पार्किंग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश।
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील,विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती.!