गोपेश्वर (चमोली)। गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी चमोल विवेक प्रकाश ने क्लेक्ट्रेट सभागार में सभी संबधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों के महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में प्रातः आठ बजे राष्टपिता महात्मा गांधी और शात्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण करते हुए गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। शहीद पार्क में शहीदों की मूर्तियों पर प्रातः नौ बजे माल्यापर्ण एवं श्रद्वासुमन अर्पित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं की ओर सुबह सात बजे प्रभात फेरी, गांधीवादी जीवनदृष्टि का प्रसार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला चिकित्सालय, वृद्वा आश्रम तथा कारागार में प्रातः 10 बजे फल वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबधित विभाग व संगठनों के माध्यम से नशा-मुक्ति के लिए जाकरूकता अभियान चलाया जाएगा। समस्त कार्यालयों एवं नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों सहित गांव क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साफ सफाई अभियान चलाने और स्कूल में गांधी जी के जीवन पर लेखन प्रतियोगिता करने के निर्देश दिए। साथ ही अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने को कहा। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसीएमओ डा.अभिषेक गुप्ता ,अधिशासी अधिकारी पीएस नेगी, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !