गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण स्थित नवोदय विद्यालय के टीन के फैब्रिकेटेड भवन में गुरूवार की तडके पौने चार बजे के लगभग भीषण आग लग गई जिससे भवन के अंदर रखा सामान स्वाहा हो गया। गनिमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वर्चुअल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की तड़के पौने चार बजे गैरसैंण थाना पुलिस और फायर यूनिट गैरसैंण की घटना की सूचना मिली जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। छात्रों और कर्मचारियों को रेसक्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया गया कि आग स्कूल के एक भंडारण कक्ष से शुरू हुई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसने इमारत के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया था। आग से स्टोर में रखा खेल सामान, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग