राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार। शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जनपद हरिद्वार के शिक्षा नगरी कहे जाने वाले रुड़की में रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास किया। जब उनकी तबियत बिगड़ी तो दोनों ने अपने घर फोन किया। इतना ही नहीं दोनों रिक्शा में बैठकर खुद सिविल हॉस्पिटल रुड़की भी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं प्रेमिका की मौत के कुछ देर बार प्रेमी की भी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। दोनों ने जमकर हंगामा किया।जानकारी के मुताबिक महिला यूपी के शामली जिले की रहने वाली है, जिसकी शादी करीब 20 साल पहले यूपी के सहारनपुर जिले में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला को ससुराल के पड़ोस में ही रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम हो गया। दोनों करीब तीन महीने पहले भी घर से भाग गए थे, लेकिन बाद में परिजन दोनों को पकड़कर घर ले आए थे।
बताया जा रहा है कि दस दिन पहले दोनों फिर घर से भाग गए। परिजनों ने दोनों को काफी ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। आखिर में परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी भी दर्ज कराई। 20 दिसंबर को दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद जब दोनों की तबियत बिगड़ी तो उन्होंने परिजनों को फोन किया।
परिजनों ने दोनों को रुड़की सिविल हॉस्पिटल जाने के कहा।बताया जा रहा है कि परिजनों के हंगामे के बीच महिला काफी देर तक एंबुलेंस में ही लेटी रही, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए महिला के परिजनों ने प्रेमी को भी एंबुलेंस में बैठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही परिजन महिला का शव लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे। वहीं प्रेमी के परिजन भी उसे गंभीर हालत में लेकर देहरादून के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते में प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया।

More Stories
कच्ची शराब माफियाओं पर काल बनकर टूटी उधमसिंह नगर पुलिस,बीते 5 दिन में 115 मुकदमे दर्ज कर 106 तस्करो को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्ज़े से 2,822 लीटर कच्ची शराब की बरामद,61 शराब की भट्ठीया की ज़मीदोज़,1,47,645 लीटर लहन को किया नष्ट, शराब तस्करी में प्रयुक्त कई वाहन किये सीज !
कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने एसएसपी देहरादून से की मुलाक़ात,सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी पोस्टों पर रोक लगाने के लिए सौपा ज्ञापन !
किसी की जान को दिखा खतरा तो शांहनवाज़ ने फिर से तोड़ दिया अपना रोज़ा, इंसान की जान बचाना सब से बड़ी इबादत -शांहनवाज़ !