उत्तराखंड में पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला, ये दो वीडियो देखकर समझ में आएगी पूरी घटना…..
देहरादून: हेली में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित। आज प्रातः लगभग 7 बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेली ने शेरसी से श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शन करने के लिए उड़ान भरी तथा हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली जो तीर्थ यात्रियों को लेकर शेरसी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी जिसमें तकनीकी खराबी आने के कारण हेली को आपदा स्थिति में केदारनाथ हेलीपैड से पहले ही लैंडिंग कराई गई जिसमें पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला।
पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आपात स्थिति में हेली की लैंडिंग की गई जिसमें सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं तथा सभी यात्रियों को बाबा केदारनाथ दर्शनों के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि हेली में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा