
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित एक रेत-बजरी भंडारण मालिक द्वारा मानकों की अवहेलना का मामला प्रकाश में आया है। सिम्मल चौड़ निवासी पवन रावत ने खनन अधिकारी पौड़ी रवि नेगी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि नजीबाबाद रोड स्थित एक रेत-बजरी के भंडारण मालिक द्वारा अपना भंडारण बलूनी पब्लिक स्कूल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बना रखा है, जबकि भंडारण की दूरी 300 मीटर होनी चाहिए। भंडारण से उड़ने वाली मिट्टी धूल से स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही भंडारण के पीछे पनियाली स्रोत नदी है, जो भंडारण के मानक के विरुद्ध है। पत्र में कहा गया है कि उक्त भंडारण मालिक द्वारा लगभग 10 हजार लीटर का पानी का टेंक रखा हुआ है, जो रेत-बजरी में पानी मिलाकर एक कुंतल रेत का वजन दो कुंतल करने के लिया रखा गया है। श्री रावत ने पानी का टेंक हटाने की भी मांग खनन अधिकारी से की है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी और सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से क़ी मुलाक़ात,उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का हुआ निस्तारण. !
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल
गोचर नदी मे छलांग लगाने वाले युवक क़ी डूबने से हुई मौत, sdrf ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव किया बरामद.!