रिपोर्ट = राजीव शास्त्री बहादराबाद
ज्वाीलापुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कड़च्छ मोहल्ले में घर में सो रहे एक 6 माह के मासूम को चोरी कर लिये जाने की सूचना सेक्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी।मोहले के लोगो के अनुसार एक साधु वस्त्रधारी और दंपति की तलाश की जा रही है
पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ भेल में संविदा पर काम करता है। शनिवार की सुबह रविंद्र ड्यूटी गया था और उसकी पत्नी राखी अपने 6 माह के मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। वह बेटे को सोता हुआ छोड़कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो बेटा गायब मिला। आस पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला था पुलिस को सूचना दी गई दिनदहाड़े बच्चा चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी तुरंत पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ लोगों ने एक साधु वस्त्रधारी पर बच्चा चोरी का शक जाहिर किया। वही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बाइक सवार महिला व युवक गोद में बच्चे को लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। खासतौर पर जिले की सीमाओं पर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।

More Stories
एसएसपी देहरादून ने लगाई तबादलों की झड़ी, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरीक्षको और उप निरीक्षको के किये बम्पर तबदले, देखे लिस्ट किसको कहा सी हटाकर सौपी कहा की जिम्मेदारी.!
हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं ,. महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा,पोषण और योग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साझा किए महत्वपूर्ण टिप्स.!
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चाकू घोपकर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात पर आरोपियों ने पीड़ित को कर दिया था लहू लुहान.!