February 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल घूमने आये 20 वर्षीय पर्यटक की होटल हुई मौत, महिला मित्र के साथ घूमने आया था युवक,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर घटना की जाँच की शुरू !

 

नैनीताल: पर्यटन नगरी में एक 20 वर्षीय युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतपुली-कोटद्वार क्षेत्र का रहने वाला सुमित सिंह अपनी परिचित युवती के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। दोनों ने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। रात के समय युवक की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ मौजूद युवती ने घबराकर होटल कर्मचारियों को सूचना दी।होटल स्टाफ ने बिना देर किए युवक को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक स्तर पर दवा के अधिक सेवन के बाद हृदयगति रुकने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे नैनीताल पहुंच चुके हैं। पुलिस युवती से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।एसएसपी नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टी सी ने बताया की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

You may have missed

Share