
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि सहारनपुर निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी की फोन पर बेहट निवासी बॉबी से बात होती थी। बताया कि जब, उन्हें इस बारे में पता चला, तो उन्होंने फोन करने को मना किया। बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। बताया कि तब से बेटी और बॉबी दोनों का फोन बंद आ रहा है। आरोप लगाया कि बॉबी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन