उत्तराखंड से चीन सीमा के निरीक्षण के लिए 17 सदस्यीय दल रवाना, अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी टीम……
देहरादून: चीन सीमा के निरीक्षण के लिए 17 सदस्यीय दल रवाना, अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी टीम। जोशीमठ तहसील से प्रशासन की टीम सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। टीम तीन दिनों तक सीमा क्षेत्र में रहेगी।
भारत-चीन सीमा पर निरीक्षण के लिए सोमवार को प्रशासन की 17 सदस्यीय टीम जोशीमठ से रवाना हो गई। टीम सीमा की अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी और सीमा का निरीक्षण कर लौटेगी।
चमोली जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र में प्रतिवर्ष जनपद से प्रशासन की टीम सीमा पर पड़ोसी देश की गतिविधियों के साथ ही सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के लिए पहुंचती है।
सोमवार को जोशीमठ तहसील से प्रशासन की टीम सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। टीम तीन दिनों तक सीमा क्षेत्र में रहेगी। दल सीमा की स्थिति और गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करेगी। वापस लौटने के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा