March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त के साथ 14 वर्ष की नाबालिक लड़की घर से हो गई थी फुर्र, रायपुर की मयूर विहार पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया हवाले !

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

देहरादून की रायपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है प्राप्त सुचना के आधार पर दो दिन पहले वादिनी निवासी कंडोली, रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर एक लिखित प्रार्थना दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 14 वर्ष) घर से बिना बताये कही चली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर अन्तर्गत धारा 137(2) का अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। नाबालिग के सोशल मीडिया एकाउण्ट की जांच के दौरान पुलिस टीम को नाबालिग के इन्स्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती तथा उसी युवक के साथ रायपुर क्षेत्र में दिखाई देने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से उक्त युवक के विषय में जानकारी एकत्रित करते हुए लाडपुर तिराहे के पास से अभियुक्त प्रकाश जैन उर्फ काकू पुत्र शरद जैन को अपहरण व पोक्सो के अपराध में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग बालिका (उम्र 14 वर्ष) को सकुशल बरामद किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

प्रकाश जैन उर्फ काकू पुत्र शरद जैन निवासी अमृत गंगा अपार्टमेंट भूपतवाला हरिद्वार जनपद हरिद्वार उम्र- 23 वर्ष

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ0नि0 राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार

2- म0उ0नि0 वर्षा रमोला

3- हे0का0 महावीर सिंह

4- का0 प्रेम पंवार

You may have missed

Share