
आज दिनांक 03-03-2023 को अपरान्ह में फायर स्टेशन रतूडा जनपद रुद्रप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि कलेक्ट्रेट के समीप नीचे जंगल में आग लगी है, तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अस्थाई फायर यूनिट जवाड़ी को दूरभाष पर सूचना दी गयी। टीम द्वारा फायर टेंडर मय यूनिट सहवर्ती उपकरण तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुये। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आग कलेक्ट्रेट के समीप नीचे जंगल में लगी थी जिसे फायर सर्विस यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर बुझाना प्रारम्भ किया गया, किन्तु आग जंगल मे अत्यधिक तेजी से फैलने के कारण अग्निशमन केंद्र रतूड़ा से एक फायर टेंडर और बुलाया गया, दोनो मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
*फायर फाइटिंग टीम*
लीडिंग फायरमैन हरेन्द्र
फायर सर्विस चालक अमित कुमार
फायर सर्विस चालक सुनील सिंह
फायर सर्विस चालक राजेश कुमार
फायरमैन मनोज खत्री

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और अग्निशमन 🚒 इकाई की आप सब से अपील है कि जंगलों में लगने वाली आग की सूचना पुलिस को दे।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,