
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
सहस्त्र धारा नदी के तेज़ बहाव मे कल एक युवक की जान ले ली लेकिन इसके बाद भी ज़िद्दी लोगो को समँझ नहीं आ रही आजकल नदी का बहाव अपने चरम पर है मगर यहाँ आने वाले पर्यटक बी रोक टोक नदी की बीच धार मे जाकर अपनी जान को जोखिम मे डाल रहे है यहाँ पर मौजूद पुलिस कर्मी पर्यटको को नदी से दूर करके आगे जाते है तभी पीछे से लोग फिर नदी की धारा मे नहाने चले जाते है यहाँ के स्थानीय लोगो का कहना है की हमारे लाख समँझने के बाद भी लोग बाज़ नहीं आते है और चोरी छुपे शराब पीकर नदी के उतर जाते है जिसके चलते यहाँ पर समय समय पर ऐसे हादसे होते रहते है
इन हादसों से पर्यटको को बचाने के उदेश्य से ग्राम पंचायत ने नदी किनारे बोर्ड लगाकर भी पर्यटको को चेतावनी देने की नाकाम कोशिश की है लेकिन लोग इस चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर धड़ड़ले से नदी की तेज़ और खरनाक धारा मे जाने से बाज़ नहीं आ रहे है ऐसे मे पुलिस प्रशासन को चाहिए की यहाँ पर पर्याप्त मात्रा ने पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाये ताकि यहाँ पर आने वाले पर्यटको को नदी के बहाव से दूर रखा जा सके क्युकि पुलिस के लिए तों केवल एक हादसा ही होता है लेकिन किसी के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ जाता है

More Stories
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने फिर निभाया मानवता का फर्ज़,.बुज़ुर्ग लवारिस शव का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ किया अन्तिम संस्कार.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन, शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित कर दीं श्रद्धांजलि.!