
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। लैंडौर सर्वे चौक और मसूरी-लैंढौर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज, खेल और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, चार बार सभासद रहीं जसवीर कौर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को शॉल व मोमेंटो भेंट किए गए। प्रसिद्ध हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने राष्ट्रीय पर्वों पर राजनीति करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस सभी के लिए समान है और इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए माल रोड सौंदर्यीकरण, स्वच्छता कर्मचारियों को ₹500 मानदेय, टाउन हॉल को जनता को समर्पित करने और लैंडौर में निशुल्क पार्किंग व्यवस्था को प्रमुख बताया। उन्होंने लैंढौर बाजार की अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने टी स्टेट मे हुई गौ कशी का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को एसओजी के सहयोग से किया गिरफ्तार !
एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति का सख्त एक्शन, अवैध शस्त्र रखने व सोशल मीडिया पर शस्त्र लहराने और फायरिंग करने वालों पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार, जनपद भर में पुलिस ने 15 दिन का विशेष अभियान किया शुरू, अभियान के पहले दिन ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा मे अवैध हथियार किये बरामद !
अवैध नशे के केप्सूलो के साथ पकडे गये गुल्फाम,छात्र छात्राओं को बेच रहा था नशे के केप्सूल,पुलिस ने रंगे हाथो पकड़कर भेजा जेल,अब जेल मे मनाएगा जुमा अलविदा और ईद !