January 17, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर की किच्छा पुलिस ने डकैती के फरार आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, एसएसपी ने पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5हज़ार रुपये ईनाम देने की कि घोषणा !

 

उधमसिंह नगर की कोतवाली किच्छा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डकैती की घटना में वांछित 2500 इनामी अभियुक्त को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है घटना में शामिल 6 अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला चुकी है एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5000 रूपये के इनाम देने की घोषणा की ही आपको बता दे की पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली किच्छा पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार । पुलिस द्वारा कोतवाली किच्छा में पंजीकृत

मु0अ0सं0– 131/2025 धारा 310(2), 311, 317(2), 61(1), 3(5) बीएनएस तथा कोतवाली खटीमा में पंजीकृत मु0अ0सं0– 133/2025 धारा 310(2), 311, 317(2), 61(1), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र भूप सिंह उम्र 22 वर्ष की लगातार तलाश की जा रही थी।

 

➡️ अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट एवं धारा 84 BNSS के अंतर्गत आदेश जारी किए गए थे, जिसकी तामील भी की जा चुकी थी, किंतु इसके बावजूद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। उच्चाधिकारियों द्वारा अभियुक्त पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

➡️ पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं संभावित ठिकानों पर दबिश के क्रम में अभियुक्त को दिनांक 07-01-2025 को अहमदपुर, थाना सेक्टर-27, सोनीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया।

 

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त को हरियाणा से लाकर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया

 

 

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण —*

➡️ राहुल पुत्र भूप सिंह

उम्र — 22 वर्ष

निवासी — अहमदपुर, थाना सेक्टर-27, सोनीपत (हरियाणा)

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1️⃣ उ0नि0 जयप्रकाश — थाना किच्छा

2️⃣ उ0नि0 भूपेन्द्र रंसवाल — थाना खटीमा

3️⃣ का0 भगवत परिहार — थाना किच्छा

4️⃣ का0 इशाक अहमद — थाना किच्छा

Share