
रोहित मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून के श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती डेंगू पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई है ये मरीज किसी और बीमारी की वजह से भर्ती हुए थे। जब इनकी डेंगू की जांच कराई गई तो वे पॉजिटिव पाए गए आपको बता दे की जिले में डेंगू के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से छह मरीज अभी भी अस्पतालो मे भर्ती हैं। आपको याद होगा की डेंगू पॉजिटिव एक मरीज की 10 अप्रैल को मौत हो थी। जबकि, दूसरे की मौत 14 अप्रैल को हुई। यह दोनों मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मरीज किडनी और सांस संबंधी रोग की समस्या से जूझने के बाद भर्ती किए गए थे जिसके कारण मरीजों के मौत हुईं है l

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक