
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
आबादी वाले इलाकों में हो रही अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। हल्द्वानी के उजाला नगर में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा किया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में एक गोदाम में छापा मारा गया, जहां अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद युवक नफीस पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया, जबकि पूर्ति विभाग की टीम ने गोदाम से 18 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद कर कब्जे में ले ली।

More Stories
ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में, हजारों श्रद्धालु करेंगे भगवान सूर्यदेव की आराधना
न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालो के विरुद्ध होगी विधिक कार्रवाई
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार