राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
उत्तराखंड मे सडक दुर्घटनाओ पर ब्रेक लगता नही दिख रहा आज पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर के लिए निकली मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी। प्राथमिक सूचना के अनुसार, बस में लगभग 18 लोग सवार थे। जिसमें से चार की मौत की सूचना मिल रही है जबकि अन्य यात्री घायल हुए हैं पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। वहीं, जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद