राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा आज ऋषिकेश में एक और दर्दनाक सडक हादसा हुआ है जिसमें रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि आज सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, उसने आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। बस का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में गुस्सा और अफरातफरी का माहौल बन गया।हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे एक निजी अस्पताल में भेजा गया है।हादसे के कारण लक्सर-रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही, जिसे पुलिस ने बसों और अन्य वाहनों को साइड में कर खुलवाया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार