![]()
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में एक और बड़ा हादसा हो गया. हरिद्वार-लक्सर रोड पर राजस्थान की प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई. हादसे के वक्त बस में राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री सवार थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल दो तीर्थयात्रियों को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है.बताया जा रहा है कि बस राजस्थान के पाली और जोधपुर के तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी. जिसमें सवार यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए थे. शुक्रवार को जैसे ही बस लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी बस चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा. इस दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद बस सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराई. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई.बस हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को लक्सर और सुल्तानपुर के सरकारी अस्पताल भेजा. लक्सर सीएचसी प्रभारी नलिन असवाल ने बताया कि आठ घायल यात्रियों का इलाज उनकी ओर से किया गया, जिनमें से दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!