
राज्य के लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त सूचना के अनुसार 4,94,907 वृक्ष रोपित किए गए। जिसमे शिक्षा विभाग 6305, सिंचाई विभाग 1090, बालविकास 1080, कृषि विभाग 7000, नगर निगम 3600, एमडीडीए 5000,ग्राम्य विकास 77907, उद्यान विभाग 33100, लोनिवि 774, वनविभाग द्वारा 361092 (वन विभाग देहरादून 35000, वन विभाग चकराता 63000, वन विभाग मसूरी 13827, वन विभाग कालसी 249265) , एमडीडीए 5000, लीड बैंक 1000 वृक्ष रोपित किए गए।
*जनपद में हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग एवं विभिन्न विभागों सहित 10.50 लाख वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां वन विभाग द्वारा 6.50 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा लगभग 4 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।* निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आज पहले दिन जनपद में 4,94,907 वृक्षारोपण किया गया है। 17 एवं 18 जुलाई वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा। हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त *जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है। तथा जनमानस को पेड़ों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।* *हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत अब तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3262 पौधे रोपे गए हैं,*

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद