
*टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पड़ी भारी — एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने लिया तत्काल संज्ञान, रामनगर पुलिस ने की कार्यवाही PWD टेंडर में गुंडागर्दी का प्रयास—01 लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त, 07 लोग हिरासत में एसएसपी का कड़ा संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… अपनी हरकतों से बाज़ न आने पर गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्यवाही तय*
रामनगर में PWD विभाग के टेंडर आवंटन प्रक्रिया के दौरान *दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व तथा अन्य 06 लोगों को दबंगई दिखाकर* टेंडर प्रक्रिया को बाधित करने, तथा डरा धमकाकर टेंडर अपने नाम करने का प्रयास करना भारी पड़ गया।*उक्त प्रकरण की सूचना का डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान* लेकर *प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश* दिए गए।
उपरोक्त मामले में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर हंगामा कर माहौल खराब करने वालों को तत्काल हिरासत में लिया गया
*रामनगर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए—*
✔️ *सभी 07 आरोपियों को हिरासत में लिया*
✔️ *दबंगों के वाहन को सीज किया*
✔️ *दयाल सिंह पन्नू के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद*
✔️ *रिवॉल्वर के दुरुपयोग की आशंका पर पुलिस द्वारा तत्काल लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू*
*एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट निर्देश दिए—*
👉 सरकारी प्रक्रिया में हस्तक्षेप, दबंगई या दहशत फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्यवाही झेलनी पड़ेगी।
*हिरासत में लिए गए व्यक्ति*
1. सज्जन सिंह
2. दयाल सिंह पन्नू
3. नरेंद्र सिंह
4. सर्वजीत सिंह
5. विक्की सिंह
6. सुखराज सिंह
7. सरदूल सिंह
(सभी निवासी – बन्नाखेड़ा)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह
3. का0 संजय
4. का0 भूपेंद्र
5. का0 तालिब

More Stories
पुलिस ने लक्सर मे हुए गोलीबारी कांड का किया खुलासा,,सत्संगी बाबा ही निकला फायरिंग का मास्टरमाइंड, चेले के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना को दिया अंजाम !
प्लाट देने के नाम पर सलीम ने सतपाल को लगाया करीब 30 लाख रुपयों का चुना, सतपाल को ना प्लाट मिला ना रूपये उल्टे जान से मारने की दे रहा है धमकी !
नैनीताल पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर AI से अश्लील वीडियो की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ का कड़ा संदेश धर्मांतरण किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त, अपराधियों पर होगा सीधा ओर सटीक प्रहार !