March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नही रूक रहा हिन्दू देवी देवताओ के अपमान का सिलसिला अब अजय देवगन अभिनीत फिल्म थैंक्स गॉड का विवादित प्रोमो आया सामने

हिन्द धर्म का अपमान करना बालीवुड का पुराना शग़ल रहा है इसकी नीव 1975 के दशक मे फिल्म संन्यासी से हुई थी और तब से लेकर आज तक ये परम्परा चली आ रही है हिन्दू धर्म के अलावा आज तक कीसी भी फिल्म मे कीसी और धर्म या समुदाय का मजाक बनाने का साहस कोई फिल्म निर्मता नही कर पाया ताजा मामला थैंक गॉड फिल्म के प्रोमो में देखने को मिला जिसमे अभिनेता अजय देवगन द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी को अपमानित किया गया है और उनका अश्लील चित्रण किया गया है-*इस फिल्म में भी हिंदू समाज की भावनाएं आहत की गई है अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टार फिल्म थैंक गॉड इस साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब अजय देवगन की फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि अजय देवगन की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

लेकिन बात करें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की भगवान चित्रगुप्त का अपमान करने पर थैंक गॉड की टीम पर मुक़दमें को लेकर तहरीर देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौप दी गई है इसका सेहरा उत्तराखंड की कायस्थ महा सभा के सिर बंधा जिसने आज सूबे के कप्तान दिलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की दिलीप कुंवर ने संबंधित थाने को इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा दी गई तहरीर में कहाँ गया है की हिंदू समाज के अराध्य श्री चित्रगुप्त भगवान जी का “थैंक गाँड ’’ फ़िल्म के प्रोमो में घोर अपमान किया गया है। पत्र में कहाँ गया है की प्रोमो में फिल्म के अभिनेता अजय देवगन द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी को अपमानित किया गया तथा उनका अश्लील चित्रण किया गया है। जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई है ।तहरीर में माँग की गई है कि फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ साथ फिल्म के निर्देशक इंदर कुमार, प्रोडेक्शन कंपनी टी-सीरीज तथा फिल्म के निर्माता आनंद पंडित, भूषण कुमार, अशोक ठकेरिया, कृष्ण कुमार तथा सुनील खेत्रपाल के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 120बी, 153क, 294, 295क, तथा 298 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाए । तहरीर प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की ओर से दी गई ।अब देखना ये है कि भगवान के अपमान पर पुलिस विभाग कोई ठोस कार्रवाही करता भी है या फिर इस तहरीर को ठंडे बस्ते मे डाल कर हिन्दूओ की आस्था से खिलवाड करने वालो को और झूट देकर बालीवुड की इस परम्पर को बादस्तूर जारी रखने मे सहयोग देता है तहरीर देने वालो मे प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव के साथ रा्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव , प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सरन , प्रदेश महासचिव सर्वेश माथुर , प्रदेश कोषाध्यक्ष हितेंद्र सक्सेना , प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता विक्रम श्रीवास्तव , प्रदेश महिला अध्यक्ष अनिता सक्सेना , ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव , महासचिव अभय श्रीवास्तव , राजकुमार , सचिन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे ।

You may have missed

Share