उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद यहां कुछ जिलों में सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इन जनपदों में टिहरी गढ़वाल नैनीताल पिथौरागढ़ शामिल है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज रात देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों में अवकाश की घोषणा को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
सचिवालय कन्ट्रोल रूम द्वारा अवगत कराया गया है कि मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा आज रात्रि देहरादून जनपद में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गयी है। अतः अलर्ट हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त तहसील कन्ट्रोल रूम तथा पुलिस विभाग को वायरलैस सेट के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। साथ ही एस0डी0आर0एफ0 को भी अवगत करा दिया गया है।और अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार