समय समय की बात हैं, कांग्रेस में वाई तो भाजपा सरकार में थी जेड श्रेणी की सुरक्षा, अब हाथ पकड़कर ले गई……
देहरादून: कांग्रेस में वाई तो भाजपा सरकार में थी जेड श्रेणी की सुरक्षा, अब हाथ पकड़कर ले गई पुलिसनामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले के बाद पुलिस ने एनआरआई गुप्ता बंधुओं के अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।उत्तराखंड में कभी गुप्ता बंधुओं का बड़ा रसूख था।
उन्हें राज्य सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। राज्य में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन सत्ता में उनका रसूख था। सुरक्षा का खर्च खुद गुप्ता बंधु ही उठाते थे। समय का चक्र घूमा तो स्थितियां भी बदल गईं। जो पुलिस साये की तरह गुप्ता बंधुओं के साथ चलती थी वहीं पुलिस अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता का हाथ पकड़कर कोर्ट में लेकर पहुंचीनामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले के बाद पुलिस ने एनआरआई गुप्ता बंधुओं के अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
चर्चित उद्योगपति और दक्षिण अफ्रीका की सियासत में कभी भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इनके कारण दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहने लगे।गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता का देहरादून से खासा नाता रहा है।
2017 में उत्तराखंड सरकार ने इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी। उस समय जब गुप्ता बंधु देहरादून आते थे तो उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती थी। इससे पहले की कांग्रेस सरकार में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। लेकिन वही पुलिस शनिवार को कड़ी सुरक्षा में रहने वाले गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता को आरोपी बनाकर हाथ पकड़कर कोर्ट लेकर पहुंची।


More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग