March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आर्य उप-प्रतिनिधि सभा, देहरादून की बैठक का डोईवाला मे हुआ आयोजन, बैठक मे विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श !

बॉबी शर्मा (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराँचल (उत्तराखंड) पंजीकृत के अंतर्गत आर्य उप-प्रतिनिधि सभा, देहरादून की बैठक दिनांक 04-01-2026 को आर्य समाज डोईवाला, रेलवे रोड, डोईवाला के सत्संग भवन में सत्यपाल आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई I महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जन्म दिवस एवं ऋषि बोधोत्सव के उपलक्ष्य में आर्य समाजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन तथा जिला स्तर पर विभिन्न पाठशालाओं के माध्यम से बच्चों में वैदिक संस्कृति को जागृत करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिताएं करवाने पर विशेष निर्णय लिए गए I

बैठक में जिला देहरादून की आर्य समाजों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त हरिद्वार जिला की समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया I

उत्तराखंड की एकमात्र पंजीकृत प्रांतीय सभा “आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराँचल (उत्तराखंड) (पंजी) , के मंत्री श्री चन्द्र प्रकाश जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए माह मार्च में प्रांतीय सभा के चुनाव सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाई I उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में स्थित सभी आर्य समाजों को सूचित किया गया है कि आगामी चुनावी साधारण सभा की बैठक रविवार दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रांतीय सभा के पंजीकृत कार्यालय “आर्य समाज मन्दिर , धामावाला , देहरादून में आहूत की गयी है I उन्होंने अवगत करवाया कि उत्तराखंड प्रदेश में स्थित यदि किसी आर्य समाज /संस्था का दशांश व प्रतिनिधियों की सूची प्रांतीय कार्यालय में प्राप्त नहीं करवाई गयी है अथवा प्रतिनिधियों में संशोधन करना चाहते हैं वे सभी आर्य समाज/संस्था दिनांक 18 -01 -2026 अथवा उससे पूर्व सभा के कार्यालय में अथवा प्रधान डी पी यादव जी /मंत्री चन्द्र प्रकाश जी को सूचित करने का कष्ट करेंI जिन आर्य समाजों का दशांश व प्रतिनिधि सूची दिनांक 18 -01 -2026 तक प्राप्त नहीं होती वे समाज/संस्था चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे I उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया, पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है I

उपस्थित प्रतिनिधियों ने आर्य समाज डोईवाला के प्रधान जगपाल सिंह , मंत्री विनोद तथा कोषाध्यक्ष रविन्द्र मोहन बहुगुणा एवं सत्यपाल आनन्द का बैठक के सुन्दर आयोजन के लिए धन्यवाद प्रगट किया I

You may have missed

Share