August 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल के महानगर सह-मंत्री के हमलावरो पर कसा शिकंजा,सहारनपुर पुलिस ने मात्र 12 घंटो मे ही धकेला सलाखो के पीछे,पुरानी रंजिश के चलते दिया था घटना को अंजाम।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार)सहारनपुर

गागलहेड़ी पुलिस ने शत्रुघ्न पुरी कालोनी, कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर मे अभिषेक पंण्डित निवासी शत्रुघ्नन पुरी कालोनी, कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर (विश्व हिन्दु परिषद के महानगर सह मंत्री) को जब वे अपने घर से घुमने के लिए निकले थे, को पड़ोस के दो व्यक्तियों ने गोली मार दी थी गोली पीडित के बांये हाथ पर लगी। घटना के सम्बन्ध में थाना गागलहेडी पर मु0अ0स0 141/ 23 धारा 307/120बी भादवि बनाम 1. सलमान पुत्र सरफराज, 2. शहराज पुत्र सरफराज व 3. शाहिन पत्नि सरफराज निवासीगण शत्रुधन पुरी कालोनी, कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर के विरूद्ध पर्जीकृत किया गया था जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी गागलहेडी को निर्देशित किया था क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा उपरोक्त घटनाक्रम के 02 आरोपियों 1. सलमान पुत्र सरफराज व 2. शहराज पुत्र सरफराज निवासीगण शत्रुघन पुरी कालोनी, कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर जेल भेज दिया– पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने बताया कि हमारा सन 2021 मे अभिषेक से विवाद हो गया था,जिसमे आरोपीयो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा अभिषेक द्वारा हमारे उपर थाना गागलहेडी पर पंजीकृत कराया गया था, तभी से हमारी रंजीश चली आ रही थी। कल दिनांक 11.08.2023 को कोर्ट परिसर, सहारनपुर में सुनवाई के बाद हमारी अभिषेक से कहासुनी हो गई थी। कल रात्रि मे जब अभिषेक अपने घर से बाहर टहलने गया था, तो जो तमंचा हमसे बरामद हुआ है, हमने उस तमंचे से अभिषेक पर जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी तथा हम मौके से भाग गये।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणः-

(1) सहराज पुत्र शरफराज निवासी शत्रुघनपुरी कालोनी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर (2) सलमान पुत्र शरफराज निवासी उपरोक्त

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण:-

(1) मु0अ0स0 210/2019 धारा 323/354 (ख) / 452/504/506 भादवि विरुद्ध सहराज व सलमान

(2) मु0अ0स0- 177/2021147/307/323/450 भादवि विरुद्ध सहराज व सलमान (3) मु0अ0स0-252/22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट विरुद्ध सहराज (4) मु0अ0सं0- 141/23 धारा 307/120बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विरुद्ध सहराज व सलमान

बरामदगी:-

01 तमन्चा 315 बोर मय 1 खोखा कारD 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

(1) व0उ0नि0 अनिल तेवतिया थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर

(2) उ0नि0 लोकेश कुमार थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर (3) हेका0 127 विनीत कुमार थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर (4) का0 2122 लोकेश कुमार थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर

You may have missed

Share