April 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बाढ मे फसे बुजुर्ग और बच्चो के लिए देवदूत बनी सहारनपुर पुलिस, दो मकानो मे फसें बीमार बुजुर्गो का किया रेस्क्यू, ढमोला नदी मे पानी आने से मकान मे भर गया था 4से 5 फिट पानी,जनकपुरी पुलिस ने रात मे ही सुरक्षित निकाला बाहर।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार)सहारनपुर

भले ही सामान्य तौर पर लोग पुलिस से दूरी बना कर रखते हो लेकिन मुसीबत के समय सबसे पहले पुलिस की ही याद आती है इसकी ताजा बानगी देखने को मिली सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र मे जहा से रात्रि में सूचना प्राप्त हुई की ढ़मोला नदी में पीछे से पानी आने के कारण थाना जनकपुरी क्षेत्रांतर्गत देवपुरम कालोनी में पानी भर गया है। जिसमे ज्यादातर मकानों में चार से पांच फुट तक पानी भर गया है। लोग मकानों में फंसे हुए हैं। सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते सीएफओ सहारनपुर तत्काल एक यूनिट फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे लाइफ रिंग, लाइफ जैकेट और रस्से की मदद से लैडर(सीढ़ी) लगाकर अथक प्रयासो से दो मकानों में से 06 लोगो को सुरक्षित बचाते हुए सकुशल बाहर निकाला गया। जिसमे की एक बुजुर्ग एवं एक बीमार महिला, एक युवक, एक यवती व 02 बच्चे थे। जोकी काफी परेशान थे। सभी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुरक्षित स्थल तक पहुंचाया गया।*

*रेस्क्यू किये गये व्यक्ति-*
*1. सुनीता उम्र 60 वर्ष*
*2. ऋषिपाल उम्र 62 वर्ष*
*3.अनुज उम्र 32 वर्ष*
*4. विराट उम्र 08 वर्ष*
**5. लवीश उम्र 07 वर्ष*
*6. पूजा शर्मा 23 वर्ष*

Share