March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

थाना मंडी पुलिस का नशा तस्करो पर चला का चाबुक,पुलिस ने दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, 450 ग्राम चरस बरामद।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर

सहारनपुर। मंगलवार को थाना मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरक्षक सोनू राणा ने मुखबिर की सूचना पर दो नशा तस्करो को पीपल वाली मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने नशा तस्कर शोएब उर्फ ईमानदार पुत्र शराफत अली निवासी गली नम्बर 12 आज़ाद कालोनी व सलमान पुत्र लतीफ निवासी गली नम्बर 02 आज़ाद कालोनी थाना मण्डी से 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस दोनो नशा तस्करो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

You may have missed

Share