March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गंगोह में दो गुटों के खूनी संघर्ष मे चली गोलिया,एक युवक गोली लगने से गम्भीर रूप से हुआ घायल, डाक्टरो ने हायर सेंटर के लिए किया रैफर।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार)सहारनपुर

सहारनपुर : गंगोह कोतवाली अंतर्गत नवीन मंडी स्थल के निकट गांव सांगाठेड़ा निवासी युवक अक्षित पुत्र यशपाल चौधरी पर गांव के ही दूसरे गुट के युवको ने हमला कर दिया – हमले में एक युवक गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया -बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते हैं दोनों को आपस में भिड़ गए जिसके चलते आज एक गुट ने के युवक पर हमला बोल दिया है-सूचना के बाद मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस व सीओ गंगोह ने मौके पर पहुँचकर युवक से जानकारी लेकर हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं-अनाज मंडी के समीप घटित घटना से बाद एक बार फिर व्यापारियों में दहशत फैल गई है-वही गोली चलने की घटना को संदिग्ध मान फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया !

Share