August 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नशे मे धुत्त ड्राइवर ने ट्राला दुकानो मे घुसेंडा , चार लोगो की हुई दर्दनाक मौत दो की हालत गंभीर।

सौरभ कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) आगरा

यूपी। कानपुर की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे स्थित मानिकपुर मोड़ के पास बनी दो दुकानों में घुस गया। ट्राला और मलबे के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। ट्राले की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पर डीएम-एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कराने में जुटे रहे।

रात करीब 12 बजे ट्राले को हटाया जा सका। शनिवार रात लगभग 10:20 बजे कानपुर की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर मानिकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। ट्राला दुकानों के ऊपर चढ़ने से मलबे और ट्राला के नीचे कई लोग दब गए। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। एक क्रेन और जेसीबी बुलाकर घायलों को निकाला गया। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सूरज निवासी पक्का बाग भाग 2 विकास कॉलोनी थाना इकदिल, संजय निवासी जहांगीरपुर जैदपुर कलां जिला आगरा, कुलदीप पुत्र गंगाराम निवासी मानिकपुर मोड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, राहुल (15) पुत्र सुनील निवासी मनिकपुर मोड़, मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला कस्बा इकदिल और सौरभ (23) पुत्र सत्यभान निवासी नगला केसरी भदान फिरोजाबाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां तालिब की हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटना की जानकारी ली। देर रात 12 बजे ट्राला हटाया जा सका। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। ट्राला चालक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may have missed

Share