September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

ट्रेक्टर ने बाईक सवार को रौदा,मौके पर ही मौत

 

शमशेरगढ़ चौकी हरावाला के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार गौरव सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी गायत्री नगर जिला मुंगेर बिहार उम्र 25 वर्ष अपनी बाईक से भगवान सिह मैडिकल कालेज जा रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर नंबर uk07 बीआर 1508 के पिछले टायर के नीचे आ गया जिसके चलते गौरव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक भगवान सिंह मेडिकल कॉलेज में बी फार्मा का छात्र था। मृतक के शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया तथा पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर देने की इंतजार कर रही है तहरीर मिलने पर तत्समय अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। परंतु ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।

Share