January 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में बच्ची से दुष्कर्म, दो किशोर गिरफ्तार

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई छह वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार शाम सात बजे उनकी छह वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी, तभी रास्ते में गांव के ही दो किशोर खड़े मिले। दोनों पुत्री को गांव से बाहर जंगल में ले गए। वहां पर दोनों ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपित उसे घर के बाहर छोड़ गए। घर पहुंचने पर बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित की उम्र 12 साल तो दूसरा 13 साल का है। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को आरोपी किशोरों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर अगली कार्रवाई का जाएगी।

You may have missed

Share