September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चाय वाले गरीब दुकानदार की दबंगो ने पिटाई , चाय नाश्ते की उधारी मांगने पर दोनो भाईयो की कि धुनाई,पुलिस तहरीर के बाद मामले की जांच मे जुटी।

कृष्ण कुमार मिश्रा (राष्ट्रीय दिया समाचार) चित्रकूट

चित्रकूट: जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत पडरी ग्राम के युवक छेदीलाल और छोटा भाई के साथ दूसरे गांव के पड़ोसियों ने जम कर की मारपीट। पीड़ित का कथन कि मेरी गांव में एक छोटी चाय समोसा की दुकान है। जहां खरौंध गांव के युवकों ने आकर उधार चाय नाश्ता किया था। जहां शाम 5 बजे लगभग पीड़ित द्वारा उनसे उधारी मांगने पर वह लोग आग बबूला हो गए और मुझे और मेरे भाई को जमकर मारने पीटने लगे। जहां छेदी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल के भाई ने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी। जहां परिजनों ने जिसकी तहरीर कर्वी कोतवाली में दे दी है। और घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दी हैं।अब देखना यह होगा की पुलिस इस मामले को लेकर क्या कारवाई करती हैं।

Share