September 4, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

ननौता पुलिस ने लपके दो शातिर बदमाश,अवैध हथियारो के दम पर देने वाले थे लूट की घटना को अंजाम,

युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर

सार= सहारनपुर पुलिस के थाना नानौता ने लूट की योजना बनाते हुए एक टाप-10 अपराधी सहित कुल 02 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 02 तमंचे व 03जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

विस्तार = वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ विपिन ताड़ा सहारनपुर के निर्देशन मे आगामी नगर निकाय
चुनाव के दृष्टिगत अवैध हथियार रखने/खरीद फरोख्त करने वाले व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी
हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, एसपी देहात सागर जैन व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट
पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना नानौता चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व मे थाना नानौता पुलिस
द्वारा मुखविर की सूचना पर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम

1 लाखन उर्फ लक्खा पुत्र राजकुमार नि0 ग्राम भावसी
रायपुर थाना नानौता जिला सहारनपुर

2. मोनू कुमार पुत्र नाथीराम नि० ग्राम भावसा थाना
तीतरो जनपद सहारनपुर

दोनो को लूट की योजना बनाते हुए मय अवैध शस्त्रो के गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरुद्ध जनपद सहारनपुर व अन्य जनपदो तथा गैर-प्रान्तो मे भी अभियोग पंजीकृत है व अभियुक्त लाखन उर्फ लक्खा उपरोक्त थाना नानौता का टाप टेन अपराधी भी है। अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पुछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने बताया कि हम बाहरी झाल (नहर के पास की झाल) नानौता
देहात क्षेत्र मे पर आने जाने वालो से लूट की योजना बना रहे थे। इसीलिये तमन्चे भी अपने साथ
लाये थे। तभी पुलिस ने हमे पकड़ लिया।

बरामदगी का विवरण:-
02 तमंचे 315 बोर
03 जिन्दा कारतूस

You may have missed

Share