September 6, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नई मंडी पुलिस ने पकडा 15 हजार का ईनामी शातिर बदमाश,कब्जे से बरामद किया देशी कट्टा और कारतूस, दर्जनभर से ज्यादा मुकदमो मे चल रहा था वांछित।

अंश मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार)मुजफ्फरनगर

*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वांछित व 15 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद।*

एस पी सीटी मुजफ्फरनगर ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.03.2023 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को भोपा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना नई मण्डी पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में वांछित व 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* नदीम उर्फ हाण्डा पुत्र जमशेद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
*1.* 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ हाण्डा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0- 99/2004 धारा- 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0- 64/2006 धारा- 147/148/149/307 भादवि थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु०अ०स0- 338/2006 धारा- 302 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु०अ०स०- 608/2006 धारा- 379/411 भादवि थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु०अ०स०- 631 /2006 धारा- 307 भादवि थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*6.* मु०अ०स०- 633/2006 धारा- 25 आर्मस एक्ट थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*7.* मु0अ0स0- 634/2006 धारा- 420/467/468/471 भादवि थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
*8.* मु0अ0स0- 006/2015 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*9.* मु०अ०स०-634 / 2018 धारा- 380/457 भादवि थाना मइम रोहतक, हरियाणा।
*10.* मु०अ०स०- 105/2021 धारा- 379 भादवि थाना मइम रोहतक, हरियाणा।(वांछित)
*11.* मु०अ०सं०- 106/2021 धारा- 379 भादवि0 थाना बांस, हरियाणा। (वांछित)
*12.* मु0अ0स0- 417/2021 धारा- 380/457 भादवि थाना सोहाना जनपद मौहली पंजाब।
*13.* मु0अ0स0- 37/2022 धारा- 379/411 भादवि थाना गढी पुख्ता, शामली।
*14.* मु0अ0स0- 02/2022 धारा 380/411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*15.* मु०अ०स०- 04/2022 धारा- 414 भादवि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
*16.* मु0अ0स0- 325 / 2022 धारा- 307 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
*17.* मु0अ0स0- 327/2022 धारा- 414/465/468 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
*18.* मु0अ0स0- 384/2022 धारा- 414 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
*19.* मु०अ०स०- 151/2023 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बिजेन्द्र सिंह रावत थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री गुरूवचन सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 318 सुशील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 66 सोविन्दर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 556 इरफान अली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 810 मनेन्द्र राणा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* का० 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*8.* का० 2393 अनिल कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 2357 कीर्तिराज थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ हाण्डा उपरोक्त थाना नई मण्डी पर पंजीकृत अभियोगों मु0अ0स0- 325 / 2022 धारा- 307 भादवि, मु0अ0स0- 327/2022 धारा- 414/465/468 भादवि तथा मु0अ0स0- 384/2022 धारा- 414 भादवि में वांछित व 15 हजार रुपये का ईनामी अपराधी है।

You may have missed

Share