September 8, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुजफ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस और पांच मुकदमो मे आरोपित बदमाश की हुई मुठभेड, गोलाबारी मे शातिर अपराधी गोली लगने से हुआ घायल, कब्जे से चोरी की ई रिक्शा नकदी और अवैध तमंचा मय कारतूस हुआ बरामद।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवगत कराया है कि जनपद में वांछित चोर/लुटेरे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हेमन्त कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.12.2023 को थाना नई मण्डी पुलिस की नसीरपुर रोड हाईवे पर बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 19 हजार रुपये नकद, 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 आधार कार्ड बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.12.2023 को थानाक्षेत्र खतौली में चालक को बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूटने की घटना तथा दिनांक 08/09.12.2023 को थानाक्षेत्र नईमण्डी में चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना खतौली एवं थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। आज दिनांक 14.12.2023 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*
*1.* रमजानी पुत्र जमील निवासी नई आबादी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हाल पता गोपाली थाना देबवन्द जनपद सहारनपुर।

*बरामदगी का विवरणः-*
➡️ 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।
➡️ 01 आधार कार्ड
➡️ 19 हजार रुपये नकद।

*अभियुक्त रमजानी उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
*1-* मु0अ0सं0- 392/2018 धारा 4/25 आयुध अधिनयम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2-* मु0अ0सं0- 834/2016 धारा 379/411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3-* मु0अ0सं0- 837/2016 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0 654/23 धारा 302,392 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।
*5.* मु0अ0सं0 519/23 धारा 394 भादवि थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1-* प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2-* उ0नि0 सतवीर सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3-* उ0नि0 विनीत मलिक थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4-* हे0का0 318 सुशील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5-* हे0का0 123 अमित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6-* हे0का0 656 इरफान अली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7-* हे0का0 260 रोहित तेवतिया थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*8-* का0 2393 अनिल कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*9-* का0 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*10-* का0 810 मुनेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*11-* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी,

You may have missed

Share