March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भगवान की कथा सुन रही दो महिलाओ की उडाई सोने की चैन, दो चैन के साथ पुलिस ने महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कार लेकर जाती थी कथा पंडाल मे।

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद

जमालपुर कला कनखल से श्रीमदभागवत कथा के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी संबंधी मामले में पुलिस टीम द्वारा आदियोगी कॉलोनी नियर क्रिस्टल वर्ल्ड बहादराबाद से महिला अभियुक्ता छाया देवी पत्नी किशन को चोरी की 02 चैन के साथ दबोचा गया व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

*नाम पता अभियुक्ता*
छाया देवी पत्नी किशन निवासी गांधी विहार नियर न्यू चंडी मंदिर थाना देहात जिला हापुड उत्तर प्रदेश हाल निवासी आदि योगी कॉलोनी नियर क्रिस्टल वर्ल्ड थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1- 02 चैन (कीमत 400000 रूपये)
2- घटना में प्रयुक्त वाहन कार

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर
2- महिला उ0नि0सोनल
3- कांस्टेबल सत्येंद्र रावत
4- महिला कांस्टेबल प्रभा

Share