March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोतवली पुलिस ने काली नदी के पास काला काम करने वाला शातिर किया गिरफ्तार, शातिर चोर से बरामद किये तीन वाहन,नाई तक की दुकान से कर लेता था चोरी ,चोरी करने के दौरान नाजायज चाकू का लेता था सहारा।

कोतवली क्षेत्र मे नाई की दुकान और वाहन चोरी की घटना के बाद थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शामली बस अड्डे के आगे काली नदी के पुल से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी यूपी 12एयू 6272 व 01 मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर यूके 08ई 045, 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर यूपी 14सीजे 1822, व 9200/- रूपये व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ का विवरण-* प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैने 15.03.2023 को शामली रोड पर वल्लभ हलवाई के सामने नाई की दुकान का रात्रि मे ताला तोडकर 1200 रुपये नगद व इर्न्वटर बैंटरी चोरी किये थे, जो मैने चलते फिरते कबाडियों को बेचकर मुझसे जो 9200/ रुपये बरामद हुए है वह इन्ही में से है। मैने कुछ दिन पहले प्रेमपुरी चौपले से 01 स्कूटी यूपी 12एयू 6272 चोरी की थी तथा मैने 02 मोटर साईकिल अलग अलग जगह से चोरी किया गया था, जिन्हे मैने शामली रोड पर पैट्रोल पम्प के पीछे खडा किया हुआ है। अभियुक्त की निशादेही पर पैट्रोल पम्प के पीछे खेत से 01 मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर यूके 08ई 045 एवं 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर यूपी 14सीजे 1822 को बरामद किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* तस्लीम पुत्र गफ्फार निवासी तकिया वाली गली मीनाक्षी चौक खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 239/2023 धारा 379,411,414 भादवि व 4/25 आयुद्ध अधिनियम, थाना को0नगर मुजफ्फनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 161/23 धारा 457,380,411 भादवि, थाना को0नगर मुजफ्फनगर।
*3.* मु0अ0सं0- 215/17 धारा 307 भादवि, थाना खतौली मुजफ्फनगर।
*4.* मु0अ0सं0- 144/2021 धारा 328 भादवि, थाना नई मण्डी मुजफ्फनगर।
*5.* मु0अ0सं0 1175/12 धारा 304,377 भादवि, थाना को0नगर मुजफ्फनगर।
*6.* मु0अ0सं0 1183/12 धारा 307 भादवि, थाना को0नगर मुजफ्फनगर।
*7.* मु0अ0सं0 1184/12 धारा 25 आयुद्ध अधि0, थाना को0नगर मुजफ्फनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
*1.* 01 स्कूटी यूपी 12एयू 6272 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 239/2023 धारा 379/411 भादवि)।
*2.* 01 मोटर साईकिल सुपर स्पलेन्डर यूके 08ई 045।
*3.* 01 मोटर साईकिल स्पलेन्डर यूपी 14सीजे 1822।
*4.* 9200/ रूपये नगद (सम्बन्धित मु0अ0सं0 161/2023 धारा 457/380/411 भादवि)।
*5.* 01 नाजायज चाकू।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* व0उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र सिरोही थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री देवपाल सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 366 अशोक खारी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 121 रोहताश थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 590 अनिल थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1033 सचिन थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1017 शिवओम भाटी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

 

Share