July 18, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जानसठ पुलिस ने किया हत्या का खुलासा ,पत्नी के साथ अवैध सम्बधो के शक मे दिया हत्याकांड को अंजाम, शराब पिलाकर काट दिया था सर्जिकल ब्लेड से गला।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री शकील अहमद एवं थाना प्रभारी जानसठ श्री दिनेश कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.05.2023 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को नया गांव चौराहे के पास खतौली जाने वाली सडक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड चाकूनुमा व बोतल में भरा द्रव पदार्थ बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 23.05.2023 को सुबह समय करीब 10ः15 बजे थाना जानसठ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव गढ़ी के भट्टे के पास पड़ा हैं। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी जानसठ द्वारा मय पुलिस बल मौके पर पहुचंकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान जावेद पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम गड़ी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर जावेद की कहासुनी दिनांक 21.05.2023 को नितिन पुत्र रामपाल निवासी जानसठ के साथ हुई थी तथा तभी से नितिन उपरोक्त व आबिद पुत्र यामीन निवासी करीमुल्लापटटी, जानसठ व मनोहर पुत्र यशपाल निवासी जानसठ जावेद को जान से मारने की नियत से ढूंढत फिर रहे थे। थाना जानसठ पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*
*1.* आबिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम कैथोडा थाना मीरापुर हाल पता मौ0 बुद्ध बाजार हुसैनपुरा कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
➡️ 01 सर्जिकल ब्लैड चाकूनुमा।*(घटना में प्रयुक्त)*
➡️ 01 बोतल *(जिसमे द्रव पदार्थ भरा हुआ)*

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 अनिल कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 651 प्रदीप कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2288 हरिष बघेल थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2287 विनोद कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2078 चन्द्रकान्त थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share