September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर मे युवक को दिन दहाड़े मारी गोली, गोली लगने से युवक की हुई मौत, क्षेत्र मे बना दहशत का माहौल, पुलिस जुटी आरोपीयो की खोजबीन मे।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार)सहारनपुर

देहात कोतवाली के मल्हिपुर रोड पर मजदूरी के लिए घर से निकले युवक को मारी गोली – मौके पर ही मौत की खबर

सहारनपुर : थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के मल्हिपुर रोड पेट्रोल पंप के पास मजदूरी पर जाने के लिए घर निकले पिजोरा निवासी किशन को अज्ञात बदमाश गोली मार कर फरार हो गए – सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है – दिन निकलते ही गांव पिंजौरा में 20 साल के युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई -जिला चिकित्सालय में एसपी सिटी- क्षेत्राधिकार प्रथम के साथ पीड़ित परिवारजन और काफी संख्या में लोगो की भीड़ मौजूद!

Share