युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर
दिनांक 08-05-2023 की रात्रि में वादी मनोज उर्फ शुभम पुत्र देवीसिंह निवासी चकहरेटी
ने थाना जनकपुरी पर आकर सूचना दी कि मेरे चाचा के लडके राहुल ने मेरे पिताजी को चाकू मार दिया है, जिससे मेरे
पिताजी की मृत्यु हो गयी है। लिखित तहरीर के आधार पर राहुल के विरूद्ध थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 101/23
धारा 302 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी नगर
द्वितीय सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 09-05-2023 को थाना जनकपुरी पुलिस टीम द्वारा मात्र 08 घंटे में
देवीसिंह की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी भतीजे राहुल पुत्र बबली निवासी चकहरेटी थाना जनकपुरी
जनपद सहारनपुर को माहीपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय
न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता1. राहुल पुत्र बबली निवासी चकहरेटी थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर
बरामदगी* 01 आलाकत्ल चाकू
अभियुक्त राहुल ने पछताछ पर बताया कि मै मजदूरी करता हूँ और नशा करने का आदि हूँ। जो पैसा कमाता हूँ
उससे अपनी जरूरत पूरी कर लेता हूँ। कल रात को मैने शराब पी रखी थी। मेरी, मेरे चाचा देवीसिंह उर्फ पुन्नू पुत्र
अमर सिंह निवासी चकहरेटी (उम्र 45 वर्ष) के साथ कहासुनी हो गयी थी, जिससे मुझे गुस्सा आ गया और नशे की
हालत में मैने चाचा के पेट में चाकू मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम1. प्रभारी निरीक्षक सनुज यादव, थाना जनकपुरी सहारनपुर
2. व0उप निरी0 मनोज कुमार, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
4. का0 1327 सन्दीप कुमार, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
5. का0 2302 गौरव कुमार, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l