ङ
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.10.2024 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड बावरिया गैंग के 02 शातिर चोर अभियुक्तगण को कांधला बुढाना मार्ग से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये लगभग 2.5 लाख रुपये के आभूषण, 01 चोरी की मोटरसाइकिल, 42 हजार रुपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 07.09.2024 को वादी द्वारा थाना बुढाना पुलिस को सूचना दी गयी कि कस्बा बुढाना स्थित उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा 25000 रूपये चोरी कर लिये गये, इस सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0स0 371/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था साथ ही दिनांक 09.10.2024 को वादी द्वारा थाना बुढाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम इटावा में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोडकर सोने चाँदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है, इस सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0स0 422/2024 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों अभियोगों के शीघ्र अनावरण हेतु थाना बुढाना पर टीमों का गठन किया गया था। आज दिनांक 11.10.2024 को जब कांधला बुढाना मार्ग गैस गौदाम के पास थाना बुढाना पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गये। दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी किये गये व मु0अ0स0 371/2024 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0स0 422/2024 धारा 331(4)/305 बीएनएस से सम्बन्धित लगभग 2.5 लाख रुपये के सफेद व पीली धातू के आभूषण, 42 हजार रुपये नगद व 01 चोरी की मोटरसाइकिल एवं दो अदद तमंचे 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार देते हुए उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* गडानी उर्फ बन्टी पुत्र जगदीश निवासी हैदरनगर थाना भोजपुर जनपद हापुड।
*2.* काले पुत्र शीशपाल निवासी डबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
*बरामदगी का विवरण-*
*1.* कुल 42000 रूपये नगद
*2.* आभूषण सफेद व पीली धातु अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये
*3.* दो अदद तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
*4.* एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल पैशन प्रो रंग काला न0 UP 15 AM 8866
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त गडानी उर्फ बन्टी का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 371/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0 422/2024 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त काले पुत्र शीशपाल का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 371/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0 422/2024 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0स0 691/2018 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद।
*4.* मु0अ0स0 52/23 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना हापुड देहात, हापुड।
*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 किशनपाल सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 सुमित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 115 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
7. है0का0 705 अनिल थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
8. है0का0 405 राजेन्द्र कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
9. का0 2099 अंकुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
10. का0 352 अनुज चोधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
11. का0 1913 इस्फाक थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
12. का0 2093 राजीव थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
13. का0 285 मोहित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
14. का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
15. का0 231 गजेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध जनपद मथुरा व जनपद ग्वालियर में अभिय़ोग पंजीकृत है जिनकी जानकारी की जा रही है साथ ही अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी थाना बुढाना पुलिस द्वारा की जा रही हैह
More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l